G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कड़ी मेहनत से शिक्षिका ने बदली स्कूल की तस्वीर, नामांकन में हुई रिकॉर्ड वृद्धि

अगर कुछ करने का दिल में जज्बा हो तो लक्ष्य असंभव नहीं। हालात भले कैसे भी क्यों न हो उसके परिणाम हमेशा सार्थक ही आते हैं। इसे सच साबित कर दिखाया है एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने।

कानपुर देहात। अगर कुछ करने का दिल में जज्बा हो तो लक्ष्य असंभव नहीं। हालात भले कैसे भी क्यों न हो उसके परिणाम हमेशा सार्थक ही आते हैं। इसे सच साबित कर दिखाया है एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने। सरवनखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घनारामपुर में अध्यापिका दीप्ति कुशवाहा की मेहनत से नामांकन तेजी से बढ़ा है। पहले स्कूल में केवल 30 बच्चे पढ़ते थे, अब यह संख्या 55 के करीब पहुंच गई है।

सीमित संसाधन के बीच शिक्षिका की मेहनत और कुछ कर गुजरने की लगन ने सरकारी विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी है। आज उनका विद्यालय प्राइवेट कांवेन्ट स्कूलों को मात दे रहा है। कभी बीस से तीस नामांकन तक सिमट जाने वाले इस स्कूल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रों की संख्या 55 के करीब पहुंचने को है। दीप्ति कुशवाहा ने कहा कि हम स्कूल में व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं।

हमारी कोशिश है कि शत प्रतिशत बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं, इसके लिए पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। अभिभावकों के घर-घर जाकर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अध्यापिका ने कहा कि ग्राम प्रधान राकेश एवं एसएमसी अध्यक्ष भूरालाल दिवाकर का छात्र संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समस्त ग्रामवासी मेरे स्कूल को समर्पित भाव से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

53 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.