रसूलाबाद,अमन यात्रा : तहसील क्षेत्र के मेघजाल गांव में शिव मंदिर में चल रही रामकथा के आखिरी दिन कथावाचक ने अयोध्या पर विजय प्राप्त कर लौटे श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई।
चित्रकूट से पधारे कथा वाचक श्री त्रिलोकनाथ दास जी ने चौदह बरस के बाद राम, लक्ष्मण, सीता के वनवास से वापस लौटने की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि पूरी अयोध्या को सजाया गया था। घर-घर दीपक जलाये गये थे। भगवान राम के लौटने पर मानों अयोध्या में जहां की सारी खुशियां आ गयी हों। भगवान राम और भरत के मिलन का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। राम का राज्याभिषेक हुआ और खुशियां मनाई गयीं। कथा में राज्याभिषेक की झांकी भी सजाई गयी। संगीतमय भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर संदीप, विनय,सूरज,मदनलाल, सुशील राजपूत, आशीष राजपूत, तिलक सिंह, विनोद,पंकज, सहित कई श्रोता मौजूद रहे।
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…
कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…
कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…
कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…
कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…
This website uses cookies.