G-4NBN9P2G16
अमेरिका

कनाडाई लड़के ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने वजह

कनाडा में एक 9 साल के बच्चे के दूध के दांत की वजह से उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है. क्योंकि ये दांत अब तक का सबसे लंबे बने रहने वाला दांत माना गया है.

कनाड़ा : दुनिया भर में कई बच्चों का मानना ​​है कि अगर हम अपने टूटे हुए दूध के दांत को तकिए के नीचे रखते हैं तो रात में परी आएगी और दूध के दांत की जगह पर हमारे लिए एक गिफ्ट रखेगी. हालांकि ये बात कभी सच नहीं होती है, लेकिन कनाडा में ल्यूक नाम के एक नौ साल के लड़के को सिर्फ इसलिए लकी माना जा रहा है क्योंकि उसे एक खास तोहफा मिला है.
दरअसल उसने अपने दूध के दांत की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है. उसके दांत को अब तक का सबसे लंबा बने रहने वाला दूध का दांत माना गया है. वहीं ल्यूक के दांत की लंबाई 2.6 सेमी है. ल्यूक ने ओहियो के रहने वाले 10 साल के कर्टिस बैडी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है. कार्टिस के दांत की लंबाई 2.4 सेमी थी जबकि ल्यूक के दांत 2.6 सेमी लंबे हैं.

डेंटिस्ट ने दांत को निकाला

साल 2019 में एक डॉ क्रिस मैकआर्थर नाम के डेंटिस्ट ने उसके दांत को सिर्फ 8 साल की उम्र में निकाल दिया था. लेकिन उसने दांतों को सुरक्षित रखा जिससे कि  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को इसकी जानकारी दी जा सके. वहीं कुछ दिन पहले उसे अपने नए रिकॉर्ड को बनाने की जानकारी मिली है.

रिकॉर्ड बना कर खुश है ल्यूक

ल्यूक के पिता क्रेग बोउल्टन ने एक इंटरव्यू में बताया कि दांत के बारे में सोचना पहले मुश्किल था लेकिन उसका वयस्क दांत दूध दांत के ऊपर निकलने लगा था जिसे चलते उसका दूध वाला दांत निकलवाना पड़ा.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

28 minutes ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

30 minutes ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

2 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.