कानपुर

कन्नौज में दिल दहला देने वाली घटना, दो मासूम बेटों का कत्ल कर मां ने भी गले लगाई मौत

कन्नौज के ठठिया में गुरुवार की सुबह एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया। नौ माह तक कोख रखने और जन्म देते समय एक साथ बीस हड्डियों के टूटने जितना दर्द सहने वाली मां अपने उस बच्चे के रोने तक में कांप जाती है। वही मां अपने कलेजे के टुकड़े को क्या मौत दे सकती है, शायद यह बात वह अपने जीवित रहते सोचना भी नहीं चाहेगी। लेकिन, कन्नौज के ठठिया में खुद से हार चुकी एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को का कत्ल कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। सुबह जब लोगों ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका और तीन माह व चार साल के दो बेटों के शव पास में पड़े देखे तो दिल दहल गए। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है, वहीं स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की वजह गृह कलह बताई जा रही है और पति बदहवास हो गया है।

कन्नौज, अमन यात्रा ब्यूरो । कन्नौज के ठठिया में गुरुवार की सुबह एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया। नौ माह तक कोख रखने और जन्म देते समय एक साथ बीस हड्डियों के टूटने जितना दर्द सहने वाली मां अपने उस बच्चे के रोने तक में कांप जाती है। वही मां अपने कलेजे के टुकड़े को क्या मौत दे सकती है, शायद यह बात वह अपने जीवित रहते सोचना भी नहीं चाहेगी। लेकिन, कन्नौज के ठठिया में खुद से हार चुकी एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को का कत्ल कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। सुबह जब लोगों ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका और तीन माह व चार साल के दो बेटों के शव पास में पड़े देखे तो दिल दहल गए। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है, वहीं स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की वजह गृह कलह बताई जा रही है और पति बदहवास हो गया है।

ठठिया थाना क्षेत्र के खलकपुर्वा गांव निवासी विनय कुमार उर्फ गोविंद यादव बुधवार को छिबरामऊ के तुलसीपुर गांव निवासी डेंगू पीड़ित बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर लेकर गए थे। घर पर 25 वर्षीय पत्नी विनीता यादव, चार वर्षीय बेटा लल्ला व तीन माह का बेटा बउआ समेत परिवार के अन्य सदस्य थे। रात में विनीता अपने बच्चों को लेकर कमरे में चली गईं और परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए।

गुरुवार तडक़े विनीता व दोनों बच्चे नहीं उठे। इस पर ननद कल्पना व प्रियंका ने दरवाजे से झांककर देखा तो बेड पर लल्ला और बउआ के शव पड़े दिखाई दिए। इसपर कल्पना ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कमरे की खिडक़ी को तोड़ दिया और अंदर घुसकर दरवाजे की अंदर से बंद कुंडी को खोला। अंदर कमरे में दीवार पर लगी खूंटी पर रस्सी से विनीता का शव लटका देखकर लोगों के दिल दहल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मृतका के मायके कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रामकृष्ण निवादा गांव निवासी पिता रामसंजीवन यादव को दी गई।

सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह तहर की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रभारी निरीक्षक पीएन बाजपेई व सीओ दीपक दुबे ने ग्रामीणों और स्वजन से बात की। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच करके साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर पहले बच्चों की गला घोटकर हत्या की और फिर खुदकशी की है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

47 minutes ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

2 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

2 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

4 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

5 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.