औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कमीशन न बढ़ा तो पेट्रोलियम डीलर्स करेंगे देशव्यापी हड़ताल

पेट्रोल पंप ऑपरेटर डीजल पेट्रोल की बिक्री पर मिलने वाला कमीशन 2018 से न बढ़ाए जाने से व्यापार संचालन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Story Highlights
  • उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में समस्याओं पर हुई चर्चा
  • ग्रामीण इलाकों में खर्च नहीं निकाल पा रहे पेट्रोलियम डीलर्स
औरैया,अमन यात्रा। पेट्रोल पंप ऑपरेटर डीजल पेट्रोल की बिक्री पर मिलने वाला कमीशन 2018 से न बढ़ाए जाने से व्यापार संचालन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। रविवार को दिबियापुर में उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने ऐलान किया कि जल्द डीलर का कमीशन न बढ़ाया गया तो पेट्रोलियम डीलरशिप देशव्यापी हड़ताल करेंगे।
cleardotदिबियापुर के शिव ग्लेक्सी में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री धर्मवीर चौधरी ने कहा कि लंबे अरसे से डीलर का कमीशन न बढ़ाए जाने से व्यापार लगातार घाटे में जा रहा है विशेषकर ग्रामीण इलाकों में पैट्रोलियम डीलर्स बैंकों के कर्ज में डूब रहे हैं और कई जगह बच्चों की फीस तक नहीं चुका पा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नियमता हर छह माह में डीलर कमीशन का रिवीजन होना चाहिए।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द कमीशन न बढ़ाया गया तो डीलर्स हड़ताल पर जाएंगे और यह केवल प्रदेश का मुद्दा नहीं है यह राष्ट्रव्यापी होगा। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने पेट्रोलियम डीलर्स की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान एकजुटता से ही है। कार्यकारिणी बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों व जिलों से आए पदाधिकारियों ने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को रखा। औरैया के जिलाध्यक्ष राघव मिश्र ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति है। 2018 में पूरे प्रदेश में जगह-जगह पंप बंद हुए उस समय औरैया में एक भी पंप बंद नहीं हुआ।
इससे पहले स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रदेश महामंत्री धर्मवीर चौधरी, 93 वर्षीय संरक्षक विजय गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन शाही, राजीव बब्बर, सर्वेश बाजपेई, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम रतन, प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, विजय द्विवेदी, लखनऊ जिला अध्यक्ष दयाशंकर सिंह इटावा जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों और डीलर्स ने एकजुटता का संदेश दिया। कृष्ण मोहन उपाध्याय, राम कुमार अवस्थी, खुर्रम ताज, राजन दुबे, अमित चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता राम जी उपाध्याय, श्याम वर्मा, आतिफ वेदांत, विकास मिश्रा, अनुराग चौबे, कमल वर्मा, ब्रजकिशोर गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया।
ब्राउज़र स्कीम से पंपों की सेल घटी
तेल कंपनियों द्वारा बनाए गए वैध ब्राउज़र व अवैध ब्राउज़र द्वारा पेट्रोल डीजल की बिक्री किए जाने से पेट्रोल पंपों से नोजल के जरिए होने वाली बिक्री घटी है। कार्यकारिणी में इस पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कानपुर में हुए दंगों के बाद प्रदेश के कई जनपदों में पेट्रोल के अलावा डीजल भी प्लास्टिक केन में दिए जाने के कारण डीलरों का उत्पीड़न होने का मुद्दा उठाया गया। विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में किए जा रहे उत्पीड़न व जिला पंचायत द्वारा टैक्स वसूले जाने के लिए नोटिस दिए जाने संबंधी मुद्दे भी उठाए गये।
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading