G-4NBN9P2G16
औरैया

कमीशन न बढ़ा तो पेट्रोलियम डीलर्स करेंगे देशव्यापी हड़ताल

पेट्रोल पंप ऑपरेटर डीजल पेट्रोल की बिक्री पर मिलने वाला कमीशन 2018 से न बढ़ाए जाने से व्यापार संचालन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

औरैया,अमन यात्रा। पेट्रोल पंप ऑपरेटर डीजल पेट्रोल की बिक्री पर मिलने वाला कमीशन 2018 से न बढ़ाए जाने से व्यापार संचालन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। रविवार को दिबियापुर में उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने ऐलान किया कि जल्द डीलर का कमीशन न बढ़ाया गया तो पेट्रोलियम डीलरशिप देशव्यापी हड़ताल करेंगे।
दिबियापुर के शिव ग्लेक्सी में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री धर्मवीर चौधरी ने कहा कि लंबे अरसे से डीलर का कमीशन न बढ़ाए जाने से व्यापार लगातार घाटे में जा रहा है विशेषकर ग्रामीण इलाकों में पैट्रोलियम डीलर्स बैंकों के कर्ज में डूब रहे हैं और कई जगह बच्चों की फीस तक नहीं चुका पा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नियमता हर छह माह में डीलर कमीशन का रिवीजन होना चाहिए।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द कमीशन न बढ़ाया गया तो डीलर्स हड़ताल पर जाएंगे और यह केवल प्रदेश का मुद्दा नहीं है यह राष्ट्रव्यापी होगा। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने पेट्रोलियम डीलर्स की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान एकजुटता से ही है। कार्यकारिणी बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों व जिलों से आए पदाधिकारियों ने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को रखा। औरैया के जिलाध्यक्ष राघव मिश्र ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति है। 2018 में पूरे प्रदेश में जगह-जगह पंप बंद हुए उस समय औरैया में एक भी पंप बंद नहीं हुआ।
इससे पहले स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रदेश महामंत्री धर्मवीर चौधरी, 93 वर्षीय संरक्षक विजय गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन शाही, राजीव बब्बर, सर्वेश बाजपेई, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम रतन, प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, विजय द्विवेदी, लखनऊ जिला अध्यक्ष दयाशंकर सिंह इटावा जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों और डीलर्स ने एकजुटता का संदेश दिया। कृष्ण मोहन उपाध्याय, राम कुमार अवस्थी, खुर्रम ताज, राजन दुबे, अमित चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता राम जी उपाध्याय, श्याम वर्मा, आतिफ वेदांत, विकास मिश्रा, अनुराग चौबे, कमल वर्मा, ब्रजकिशोर गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया।
ब्राउज़र स्कीम से पंपों की सेल घटी
तेल कंपनियों द्वारा बनाए गए वैध ब्राउज़र व अवैध ब्राउज़र द्वारा पेट्रोल डीजल की बिक्री किए जाने से पेट्रोल पंपों से नोजल के जरिए होने वाली बिक्री घटी है। कार्यकारिणी में इस पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कानपुर में हुए दंगों के बाद प्रदेश के कई जनपदों में पेट्रोल के अलावा डीजल भी प्लास्टिक केन में दिए जाने के कारण डीलरों का उत्पीड़न होने का मुद्दा उठाया गया। विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में किए जा रहे उत्पीड़न व जिला पंचायत द्वारा टैक्स वसूले जाने के लिए नोटिस दिए जाने संबंधी मुद्दे भी उठाए गये।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

9 minutes ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

32 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

37 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

40 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

1 hour ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.