कर्मचारियों की होगी मौज, नए साल पर बढ़ेगा 5 फीसदी डीए

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस चुनाव में बीजेपी को 3 बड़े राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में धमाकेदार जीत मिली है। बीजेपी की इस सफलता से ना सिर्फ शेयर बाजार उत्साहित है बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

लखनऊ / कानपुर देहात। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस चुनाव में बीजेपी को 3 बड़े राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में धमाकेदार जीत मिली है। बीजेपी की इस सफलता से ना सिर्फ शेयर बाजार उत्साहित है बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी 2024 से शुरू हो रही साल की पहली छमाही के लिए 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के एचआरए यानी हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी होगी।

क्यों 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद-

एआईसीपीआई इंडेक्स के अक्टूबर महीने तक के आंकड़ों के मुताबिक सूचकांक 138.4 अंक पर है। एक महीने पहले के मुकाबले इंडेक्स में 0.9 अंकों का उछाल है। हालांकि नवंबर और दिसंबर महीने के आंकड़ों का इंतजार है लेकिन अब तक के पैटर्न को देखने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी से जून 2024 तक के लिए महंगाई भत्ते में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बता दें कि एआईसीपीआइ इंडेक्स से ही महंगाई भत्ते का स्कोर तय होता है। इंडेक्स में अलग-अलग क्षेत्र के आंकड़े दर्शाते जाते हैं कि महंगाई कितनी है और इसकी तुलना में केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता कितना बढ़ाए जाने की जरूरत है।

चुनाव की वजह से भी उम्मीद-

जानकार मानते हैं कि साल 2024 की पहली छमाही में कई ऐसी अनुकूल परिस्थितियां हैं जिस वजह से 5 प्रतिशत भत्ता बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। दरअसल पहली छमाही में ही लोकसभा चुनाव भी होने वाला है। इस चुनाव को ध्यान में रखकर भी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 50 लाख से ज्यादा है तो वहीं पेंशनकर्मी की संख्या भी 64 लाख के आसपास है। कहने का मतलब है कि सरकार के 5 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले का असर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा। यह चुनाव के नजरिए से भी मजबूत आंकड़ा है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

गजनेर में राष्ट्रभक्ति का संगम: वर्ष प्रतिपदा पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

कानपुर देहात : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा के पावन…

1 hour ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…

2 hours ago

जालौन ने फिर लहराया परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अव्वल, पारदर्शिता और समर्पण की मिसाल

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…

2 hours ago

लखनऊ में बाबा साहेब की जयंती पर ऐतिहासिक मैराथन: ₹1 लाख के पुरस्कारों का महासंग्राम!

कानपुर देहात / लखनऊ: राजधानी लखनऊ 13 अप्रैल, 2025 को एक अभूतपूर्व मैराथन की मेजबानी…

2 hours ago

This website uses cookies.