G-4NBN9P2G16
औरैया

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

रुरुगंज क्षेत्र के गांव विशुनपुर में पांडरी बाबा मंदिर के पास गुरुवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

रुरुगंज,औरैया,अमन यात्रा । रुरुगंज क्षेत्र के गांव विशुनपुर में पांडरी बाबा मंदिर के पास गुरुवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक कथा श्रद्धेय मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रभु का सुमिरन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। विशुनपुर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में परीक्षित व महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी।
बैंड बाजों की धुनों के साथ चल रही महिलाएं भजन कीर्तन भी कर रही थी। कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद पंडित आशीष शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक कथा श्रद्धेय मनोज अवस्थी ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चल कर ही हम प्रभु को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि झूठ कितना ही बलशाली क्यों न हो अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने भागवत कथा के दौरान असत्य पर सत्य की विजय के कई उदाहरण दिये।
उन्होने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रभु का नाम जपने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कथा संरक्षक श्याम बाबू दीक्षित ने लोगों से भागवत कथा का आनंद लेने को कहा। इस दौरान परीक्षित उमेश दीक्षित पत्नी संगीत, संतोष दीक्षित, आदेश कुमार, अवधेश कुमार, शैलेंद्र दीक्षित, ओमजी दीक्षित श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

7 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

7 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

8 hours ago

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.