G-4NBN9P2G16
सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां: रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में चल रही वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्राफ्ट मेकिंग, रंगोली, गायन, आशु भाषण, नृत्य और ग्रुप थीम जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-25 के विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. मुरलीधर राम गुप्ता ने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेगी। साथ ही, पीएम के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने में विद्यार्थियों की भूमिका अहम है। इसके लिए एकता, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए उनकी प्रतिभा को मजबूत बुनियाद से जोड़ा।
पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी तिवारी ने लक्ष्य केंद्रित होने की सलाह दी। सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. सविता गुप्ता ने मंचीय प्रदर्शन को बड़े मंचों के लिए योग्य बताया। क्रीड़ा प्रभारी ने खेल को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक ठहराया। प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को धरोहर बताते हुए उनकी प्रगति को नैतिक दायित्व से जोड़ा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री प्रबंध श्रीप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा को निखारते हैं। इस अवसर पर प्रो. आरपी चतुर्वेदी, डॉ. केके सिंह, डॉ. पीपी सिंह,डॉ रमणीक श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संचालन इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने किया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित कर सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.