कवि होने के कारण अटल जी के हृदय में सबके प्रति ममता का भाव रहा- देवेंद्र सिंह भोले सांसद

अकबरपुर लोक सभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का हृदय विशालता की ऊँचाइयों पर रहा जिसके कारण उनसे जो भी मिला वो उनका होकर रह गया।उनकी यह विशेषता काव्य प्रतिभा के धनी होने के कारण थी जो सबके प्रति माँ की ममता को दर्शाता था। श्री भोले ने यह भी कहा कि आदरणीय अटल जी के इस स्वभाव का विपरीत सोच वाला व्यक्ति भी कायल था

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। अकबरपुर लोक सभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का हृदय विशालता की ऊँचाइयों पर रहा जिसके कारण उनसे जो भी मिला वो उनका होकर रह गया।उनकी यह विशेषता काव्य प्रतिभा के धनी होने के कारण थी जो सबके प्रति माँ की ममता को दर्शाता था। श्री भोले ने यह भी कहा कि आदरणीय अटल जी के इस स्वभाव का विपरीत सोच वाला व्यक्ति भी कायल था। श्री भोले आज यहाँ जनपद मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत जनपद के पत्र प्रतिनिधियों से अपने विचार साझा कर रहे थे। प्रेस वार्ता में मनोज शुक्ला, डाक्टर सतीश शुक्ला, बृजेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह गौर, राम जी मिश्रा,कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,श्यामू शुक्ला उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि पार्टी 2025 को अटल शताब्दी वर्ष के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जो 25 दिसम्बर 2024 को सुशासन दिवस के रूप में मनाकर प्रारम्भ हो गया है।

बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हें सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे। हम सभी इस अभियान के अंतर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो। हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचीबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अटल जी पर लिखे गए लेखा पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रबुद्ध जन सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे।

सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हमारे जिले में जो भी लेख पुस्तक लिखी गई है उनके लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धेय अटल जी के संकट स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतीकरण होगा। इसी सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण होगा। आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जिले के उन सभी लोगों का आवाहन किया गया जिनके पास श्रद्धेय अटल जी से जुड़ी हुई कोई भी स्मृति कागजी ऑडियो वीडियो के माध्यम से उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठ जन जिन्होंने श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य किया हो वह भी भाजपा कार्यालय के जारी मो नंबर 7007565449 पर संपर्क कर अवगत करा सकते हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राघव अग्निहोत्री ने पूर्व विधायक योगेंद्र पाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे योगेंद्र पाल सिंह 'बाबू जी' की आज…

6 hours ago

‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने फिर रोशन किए 7 परिवार, कानपुर देहात पुलिस की पहल

कानपुर देहात: रिश्तों में आई दरार को भरने और टूटे परिवारों को फिर से एक…

7 hours ago

दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में पति,सास,ससुर गिरफ़्तार, भेजा जेल

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की…

7 hours ago

भाऊपुर में मालगाड़ी डिरेल: युद्धस्तर पर मरम्मत के बाद अप ट्रैक चालू, रेल यातायात बहाल

कानपुर देहात: कानपुर देहात के भाऊपुर स्टेशन के पास आज एक मालगाड़ी के बेपटरी होने…

7 hours ago

स्वास्थ्य शिविर में 116 मरीजों का परीक्षण, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

कानपुर नगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने आज ग्राम सभा मैरमपुर टुड़िया का…

7 hours ago

भोगनीपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 72 घंटे में सुलझी चोरी की वारदात, 3 गिरफ्तार

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के…

7 hours ago

This website uses cookies.