कानपुर देहात

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बीएसए ने किया निरीक्षण, बच्चों को किया मोटिवेट

आज पुखरायां के नजदीक गौर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। जिला समन्वयक एमडीएम डी वी सिंह और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अरुणेश भी उनके साथ पहुंचे।

राजेश कटियार , कानपुर देहात। आज पुखरायां के नजदीक गौर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। जिला समन्वयक एमडीएम डी वी सिंह और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अरुणेश भी उनके साथ पहुंचे।
विद्यालय की समस्त गतिविधियों का जायजा लेते हुए छात्राओं के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बालिकाओं के शैक्षिक स्तर को परखा तथा उन्हें मोटिवेट किया। टायलेट की साफ-सफाई, भवन निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था, बच्चों की अटेंडेंस, भोजन आदि का बारीकी से निरीक्षण करने पर कुछ खामियां मिलीं जिन्हें वार्डेन गोदावरी को सही करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ चटाई पर बैठकर मध्यान भोजन को भी चखा।
पास की नर्सरी से उन्होंने 50 पौधे मंगवाकर बच्चों को वितरित कर विद्यालय प्रांगण में रोहित करवाए। इस दौरान बीएसए ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। इनके लिए बनने वाला भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। छात्राओं को पढ़ाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ के प्रति विशेष ध्यान देने की जरुरत है। बीएसए को जांच में जो कमियां मिली उसे प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए।
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.