कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल भारत की एकता और अखण्डता को चूर-चूर कर रहे हैं- विद्यासागर त्रिपाठी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्यासागर त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस सहित संपूर्ण इंडिया गठबंधन देश को टुकड़े-टुकड़े बांटने पर आमादा है और उसके लिए अनेक बार प्रयास कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि मतदान करने से पहले बहुत सोच विचार कर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है

अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्यासागर त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस सहित संपूर्ण इंडिया गठबंधन देश को टुकड़े-टुकड़े बांटने पर आमादा है और उसके लिए अनेक बार प्रयास कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि मतदान करने से पहले बहुत सोच विचार कर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।वे जनपद मुख्यालय अकबरपुर में भाजपा के लिए जनसम्पर्क करने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत में कांग्रेस गठबंधन की सरकार आई तो भारत में जाति गत गणना होगी ! आर्थिक सर्वे होगा ! फिर धनाढ्य वर्ग व पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों की धन भूमि सम्पत्ति का सर्वे के आधार पर हरण किया जायगा ! फिर उस धन सम्पत्ति को देश के उन जरूरत मंदों में बांट दिया जायगा जिनका देश की संप्रभुता में पहला अधिकार है,बकौल (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मा.मनमोहन सिंह 2006) और अब 2024 लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र में वर्णित कांग्रेस पार्टी के मनोभाव ! जिसके साथ सम्पूर्ण इंडिया गठबंधन खड़ा है !

साथ ही आरक्षण की सीमा को 50% से बढ़ाकर अल्पसंख्यकों का कोटा सुनिश्चित करेंगे ! जिसके लिए पहले भी पांच बार कांग्रेस पार्टी ने 2004 से लेकर 2014 के बीच अपने यूपीए शासन काल में पूर्ण प्रयास किए थे ! लेकिन उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों से लागू नहीं कर सके थे ! लेकिन अब यदि उनकी सरकार बनीं तो 50% आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर अल्पसंख्यक आरक्षण सुनिश्चित करेंगे ! जिसका लाभ उन घुसपैठियों को मिलेगा जो भारत में अवैध रूप से इस इंडी गठबंधन के द्वारा बहुत पहले से ही पुष्पित और पल्लवित किए जा रहे हैं ! जरा गौर से विचार करें कि इनकी मंशा क्या है । ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं ? क्या भारतीय उद्योगपति उद्योग विहीन होंगे ? क्या भारतीय पूंजीपतियों से भारत रिक्त हो जायगा ? क्या कड़ी मेहनत करने वाले व्यापारी किसान अपनी अर्जित सम्पत्ति खो देंगे ? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र 2024 पढ़ने के बाद उत्पन्न होते हैं,जो मतदान पूर्व बेहद चिंतनीय है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

1 hour ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

3 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

3 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

3 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

3 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

4 hours ago

This website uses cookies.