G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्यासागर त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस सहित संपूर्ण इंडिया गठबंधन देश को टुकड़े-टुकड़े बांटने पर आमादा है और उसके लिए अनेक बार प्रयास कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि मतदान करने से पहले बहुत सोच विचार कर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।वे जनपद मुख्यालय अकबरपुर में भाजपा के लिए जनसम्पर्क करने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत में कांग्रेस गठबंधन की सरकार आई तो भारत में जाति गत गणना होगी ! आर्थिक सर्वे होगा ! फिर धनाढ्य वर्ग व पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों की धन भूमि सम्पत्ति का सर्वे के आधार पर हरण किया जायगा ! फिर उस धन सम्पत्ति को देश के उन जरूरत मंदों में बांट दिया जायगा जिनका देश की संप्रभुता में पहला अधिकार है,बकौल (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मा.मनमोहन सिंह 2006) और अब 2024 लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र में वर्णित कांग्रेस पार्टी के मनोभाव ! जिसके साथ सम्पूर्ण इंडिया गठबंधन खड़ा है !
साथ ही आरक्षण की सीमा को 50% से बढ़ाकर अल्पसंख्यकों का कोटा सुनिश्चित करेंगे ! जिसके लिए पहले भी पांच बार कांग्रेस पार्टी ने 2004 से लेकर 2014 के बीच अपने यूपीए शासन काल में पूर्ण प्रयास किए थे ! लेकिन उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों से लागू नहीं कर सके थे ! लेकिन अब यदि उनकी सरकार बनीं तो 50% आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर अल्पसंख्यक आरक्षण सुनिश्चित करेंगे ! जिसका लाभ उन घुसपैठियों को मिलेगा जो भारत में अवैध रूप से इस इंडी गठबंधन के द्वारा बहुत पहले से ही पुष्पित और पल्लवित किए जा रहे हैं ! जरा गौर से विचार करें कि इनकी मंशा क्या है । ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं ? क्या भारतीय उद्योगपति उद्योग विहीन होंगे ? क्या भारतीय पूंजीपतियों से भारत रिक्त हो जायगा ? क्या कड़ी मेहनत करने वाले व्यापारी किसान अपनी अर्जित सम्पत्ति खो देंगे ? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र 2024 पढ़ने के बाद उत्पन्न होते हैं,जो मतदान पूर्व बेहद चिंतनीय है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.