G-4NBN9P2G16
कानपुर नगर: कानपुर मंडल के मंडलायुक्त के विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश को औद्योगिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ करना, पूंजी निवेश को बढ़ावा देना और नए उद्योगों की स्थापना को सुगम बनाना था। बैठक में उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत वित्तीय लाभों की स्वीकृति पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश में स्थापित होने वाली नई एम.एस.एम.ई. इकाईयों और पूर्व से स्थापित इकाईयों को विभिन्न वित्तीय लाभ जैसे नेट स्टेट जीएसटी प्रतिपूर्ति, अवस्थापना ब्याज उपादान, पूंजीगत ब्याज उपादान, ई.पी.एफ. प्रतिपूर्ति, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट, स्टाम्प शुल्क छूट प्रतिपूर्ति, आदि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
कानपुर नगर और कानपुर देहात की 03 इकाईयों के प्रस्तावों पर विचार किया गया। इन इकाईयों में मे.के.डी. पॉलीमर्स प्रा.लि., कानपुर नगर, मे.के. प्लास्ट प्रोडक्ट प्रा.लि., कानपुर नगर और मे.कैपसन इंडिया, कानपुर देहात शामिल हैं। समिति द्वारा इन तीनों इकाईयों को वित्तीय प्रोत्साहन देने की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक का संचालन सुनील कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल ने किया। इस बैठक में अशोक कटारिया, सहायक महानिरीक्षक स्टांप, कानपुर देहात, अमित कुमार अग्रवाल, राज्य कर विभाग, कानपुर देहात, हरिश चंद्र मौर्य, उपायुक्त राज्य कर, कानपुर नगर, राकेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, कानपुर देहात, आदित्य चंद्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक, कानपुर नगर, अनंत राम, उपायुक्त राज्य कर, कानपुर नगर, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त/उपायुक्त उद्योग, कानपुर नगर, मो. सउद, उपायुक्त उद्योग, कानपुर देहात और सूर्य प्रकाश यादव, सहायक आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल उपस्थित थे।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.