G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय में शुरू होगी कृषि पत्रकारिता की पढ़ाई

कृषि में जागरूकता तथा तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए संचार की महत्ता को देखते हुए कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय में शुरू होगी कृषि पत्रकारिता की पढ़ाई। कृषि के अंतर्गत किसानों में फसलों, कीटनाशकों, बीजों आदि के प्रति जागरूकता तथा नई वैज्ञानिक तकनीको के प्रचार-प्रसार के लिए संचार काफी अहम भूमिका निभाता है।

कानपुर,अमन यात्रा  : कृषि में जागरूकता तथा तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए संचार की महत्ता को देखते हुए कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय में शुरू होगी कृषि पत्रकारिता की पढ़ाई। कृषि के अंतर्गत किसानों में फसलों, कीटनाशकों, बीजों आदि के प्रति जागरूकता तथा नई वैज्ञानिक तकनीको के प्रचार-प्रसार के लिए संचार काफी अहम भूमिका निभाता है। कृषि संचार की इसी महत्ता को देखते हुए कानपुर के सीएसए नामक कृषि विश्वविद्यालय में कृषि पत्रकारिता कोर्स को शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके लिए विश्वविद्यालय के पत्रकारिता सन्स्थान से अगले महीने करार किया जाएगा। अभी कोर्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 

उन्नत तथा समृद्ध खेती के लिए किसानों में जागरूकता तथा तकनीक की पर्याप्त समझ होनी चाहिए। इससे किसानों की आमदनी तो बढ़ेगी साथ ही मृदा को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा तथा कम लागत तथा उन्नत वैज्ञानिक तकनीक की मदद से किसान अपने खेत मे अच्छी पैदावार कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है संचार, ध्यान देने बात है कि हरित क्रांति की भारी सफलता के पीछे संचार का भी बड़ा हाथ था। लेकिन आज कृषि के क्षेत्र में किसानों में आवश्यक जागरूकता की कमी है। वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए मददगार अविष्कार व तकनीकों का अविष्कार तो किया है पर उसे किसानों तक पहुंचाने में संचार अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रहा है। जिससे आज देश की कृषि अधिक विकसित नहीं हो पा रही है। इसके लिए आवश्यक है कृषि पत्रकारिता की अनिवार्यता।

 

दरअसल कृषि पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को कृषि की ही पर्याय समझ नहीं होती, जिसके कारण वे जरूरी बातों को किसानों तक ठीक से नहीं पहुंचा पाते। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कानपुर के कृषि विशेष शैक्षणिक संस्थान चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अब नए सत्र से कृषि पत्रकारिता के कोर्स की शुरुआत की जाएगी। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय के कृषि एक्सटेंशन में पत्रकारिता के विभिन्न कोर्स संचालित हैं। अब यहां कृषि पत्रकारिता को अलग से पढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि कृषि पत्रकारिता कोर्स के अंतर्गत कृषि के किये आवश्यक विषयों के अलावा मौसम समाचार को भी शामिल किया जाता है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

21 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

24 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

50 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

53 minutes ago

This website uses cookies.