कानपुर में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें सूची
बसपा से भाजपा में शामिल हुए अमर सिंह व अश्विनी कटियार को बनाया प्रत्याशी। घाटमपुर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं गीता सोनकर भी मैदान में। सभी को जल्द से जल्द नामांकन कराने के लिए कहा गया है।
भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के नाम के लिए पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। शुक्रवार सुबह विकास नगर स्थित कानपुर ग्रामीण के विकास नगर स्थित कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह निषाद और अश्विनी कटियार को भाजपा में शामिल कराया गया तभी तय हो गया था कि दोनों को पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करने की जा रही है। दोपहर में घोषित हुई सूची में दोनों के नाम शामिल थे। वहीं, पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण का पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ था। उनकी बेटी का नाम घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी में था, लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। पार्टी ने उन्हें गिरसी से लड़ने का मौका दिया है। इसके अलावा इटावा के जिला प्रभारी बनाए गए रामलखन रावत और क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है। कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने बताया कि सभी को जल्द से जल्द नामांकन कराने के लिए कहा गया है।
सीट – प्रत्याशी
कल्याणपुर – नेहा निषाद
सचेंडी – कमला सिंह चौहान
बिनौर – कमलेश चंदेल
मालौ – अश्वनी दीक्षित
पेम – अवधेश कोरी
चौबेपुर – श्रद्धा नारायण पांडेय
मुश्ता – सोनू कटियार।
बिलहर – सोमेंद्र सिंह।
घिमऊ – प्रभाकर अवस्थी।
राधन – राजा दिवाकर।
नानामऊ – अश्विनी कटियार।
बरंडा – अनुभव कटियार।
ककवन – अंजलि शुक्ला।
कसिगवां – अदिति राजपूत।
चौबेपुर घाटमपुर – राम लखन रावत।
मकरंदपुर – अमर सिंह निषाद
समुही – अनुप्रिया सचान।
परास – श्वेता रामजी शुक्ला।
पतारी – गीता सोनकर।
कुंदौली सुनील कुशवाहा।
वीरनखेड़ा संतोष कश्यप।
बेहटा बुजुर्ग – संदीप बाजपेई।
गिरसी – स्वप्निल वरुण।
पतारा – रणविजय सिंह।
पड़री लालपुर – पूनम संखवार।
रमईपुर – हरीलाल पाल।
जामू – काजल तिवारी।
कठारा – मुन्नी देवी सोनकर।
नर्वल – सूर्य प्रकाश तिवारी।
सरसौल – सरोजनी देवी पासी।
सिकठिया – कमलेश कुमार निषाद।
पाली भोगीपुर – रविराज वर्मा।
Author: AMAN YATRA
SABSE PAHLE