कानपुर देहात: अन्नपूर्णा ढाबे पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या का मामला
कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के आलमपुर स्थित अन्नपूर्णा ढाबे पर मिले अज्ञात युवक के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की हत्या सिर पर वार करके की गई थी, जबकि एक ढाबे का कर्मचारी भी गायब है।

- ढाबे के कर्मचारी पर हत्या का शक
- घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
- पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सर्विलांस टीम भी सक्रिय है।
कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के आलमपुर स्थित अन्नपूर्णा ढाबे पर मिले अज्ञात युवक के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की हत्या सिर पर वार करके की गई थी, जबकि एक ढाबे का कर्मचारी भी गायब है। पुलिस ने उसे शक की नजर से देखना शुरू कर दिया है। पुलिस की जांच और सर्विलांस टीम सक्रिय है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक ढाबे में खाना खाने आया था, जहां होटल कर्मचारी से विवाद के बाद उसके सिर पर डंडा मारा गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले में जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें। मृतक के बारे में बताया गया है कि उसका रंग गेहुआं है, चेहरा गोल, कद लगभग 5 फीट 5 इंच और शरीर इकहरा है। मृतक के दाहिने हाथ पर “राहुल” नाम लिखा है। मृतक ने नीले रंग की स्वेटर, नीले रंग की लोअर और स्लेटी रंग का अंडरवियर पहना था।
पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए थाना सिकंदरा के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की अपील की है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.