G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात: एक साल पहले हुई थी शादी, विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर मजरा मल्लाहनपुरवा में बीते गुरुवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कानपुर देहात: जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर मजरा मल्लाहनपुरवा में बीते गुरुवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जनपद औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के कोठी दासपुर निवासी सुरेश चंद्र की पुत्री प्रियंका देवी की शादी एक वर्ष पहले डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर मजरा मल्लाहनपुरवा निवासी मनोज उर्फ आशीष के पुत्र छोटे उर्फ अशोक के साथ हुई थी। गुरुवार को प्रियंका ने अपने घर के छप्पर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका की सास को हुई, जिन्होंने मायके पक्ष को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रियंका के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर बदहवास हो गए। मृतका के पिता सुरेश चंद्र ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रियंका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

घटना से मृतका के परिवार और गांव में शोक की लहर छा गई है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसके लिए पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

14 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

17 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

40 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.