G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। जनपद के युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से पूरे देश में कानपुर देहात का नाम रोशन किया है। भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चुना है, जो युवाओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं दिल्ली के नए संसद भवन में उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत करेंगे।
आयुष त्रिवेदी, जो यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में एलएलएम के छात्र हैं, ने पिछले तीन वर्षों में सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रीय एकीकरण, मतदाता जागरूकता, रक्तदान, युवा विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके इन्हीं कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया जा रहा है।
इस पुरस्कार के लिए पूरे देश से लगभग 10 युवाओं का चयन हुआ है, और उत्तर प्रदेश से आयुष अकेले हैं। 3 अप्रैल को नई दिल्ली के नवीन संसद भवन में आयोजित भव्य समारोह में आयुष को पदक, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और एक लाख रुपये की नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
आयुष की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन और जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने उन्हें बधाई दी है।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.