कानपुर देहात

कानपुर देहात : किशोर ने फंदा लगाकर दी जान,परिजन बेहाल, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह एक किशोर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह एक किशोर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है।

यहां के रहने वाले रामसनेही के 17 वर्षीय पुत्र सूरज ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के दरवाजे के चौखट में मफलर के सहारे फंदा लगा लिया।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोलाहल मच गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार,एस आई केशव देव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

तत्पश्चात एस आई केशव देव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

9 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

11 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

11 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

11 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.