G-4NBN9P2G16
नोएडा। कानपुर देहात जिले के एक शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को नोएडा में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके शैक्षिक नवाचारों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।
यह सम्मान समारोह हिंदी दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वविद्यालय नोएडा में पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर एसोसिएशन इंडिया (PAAI) और यूनि. ग्लोबल इंटेलेक्चुअल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। इस समारोह में भारत के प्रत्येक राज्य से आए सर्वश्रेष्ठ प्रोफेसरों, व्याख्याताओं, विद्वानों और नवाचारी शिक्षकों ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य आयोजकों में डॉ. हर्षवर्धन सिंह (चेयरमैन, PAAI), डॉ. रचना भीमराजका (फाउंडर, UNIGIF), और डॉ. सतीश गुप्ता (डायरेक्टर, महर्षि विश्वविद्यालय) शामिल रहे। मुख्य अतिथियों के रूप में सुब्रमण्यम शर्मा (डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पोते), आर. पी. सिंह (संयुक्त सचिव, सीबीएसई बोर्ड), और डॉ. योगेंद्र सिंह (प्रेसिडेंट, नोएडा मैनेजमेंट) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
डॉ. त्रिलोक चन्द, जो संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरिया, रसूलाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, के सम्मान पाने पर उनके गृह जिले में भी खुशी का माहौल है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी अजब कुमार सिंह, स्कूल स्टाफ, और समस्त एआरपी, एसआरजी व अध्यापक गण ने डॉ. चन्द को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े- अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला 18 सितंबर को 155 वे वर्ष में करेगी प्रवेश
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More
रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो… Read More
उरई, जालौन। कोंच क्षेत्र के भदेवरा गांव में कुछ दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा… Read More
9 अक्तूबर को समापन के पूर्व होंगे अनेक भव्य समारोह आयोजित सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जिला मुख्यालय अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला… Read More
This website uses cookies.