G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर बांगर गांव में बुधवार को एक खेत में संदिग्ध अवस्था में 58 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है।
मुख्य बातें:
घटना का विवरण:
सबसे पहले अपने अरहर की फसल की देखरेख करने गए स्थानीय किसान महावीर राजपूत को इस घटना की जानकारी हुई। महावीर ने जब खेत का निरीक्षण किया तो उन्हें लगभग 20 कदम की दूरी पर कुछ काला सा दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखा तो एक वृद्ध व्यक्ति काली जैकेट, हल्के कत्थई रंग का पैंट और सफेद गमछा पहने मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। महावीर ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा को दी। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।
पुलिस का बयान:
थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.