G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात: घरेलू विवाद में युवक ने पंखे से लगाई फांसी

कानपुर देहात में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कानपुर देहात में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के रामपुर मजरा रैपालपुर का है।

यहां के रहने वाले गौरव उर्फ गुड्डन तिवारी उम्र 32 वर्ष ने घर में लगे पंखे से मफलर का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।युवक का शव उसके घर में लटका हुआ पाया गया।जिसके बाद पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।जानकारी के मुताबिक रैपालपुर निवासी गौरव उर्फ गुड्डन की शादी पांच साल पहले रनियां निवासी वैष्णवी से हुई थी।जिनके दो महीने की एक बेटी भी है।गौरव रनियां स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।सूत्रों के मुताबिक पति पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

रविवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद वैष्णवी बगैर किसी को बताए अपनी बेटी के साथ मायके चली गई।गौरव ने उसे फोन कर बुलाने की कोशिश की,लेकिन वह लौटने को राजी नहीं हुई।इससे नाराज होकर गौरव ने आत्महत्या का कदम उठा लिया।घर में देर तक बाहर न निकलने पर गौरव के भाई मोनू ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूंछतांछ की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।चौकी प्रभारी भाऊपुर अभिषेक सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.