कानपुर देहात

कानपुर देहात : छात्रा सोनाक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर रस्सी कूद प्रतियोगिता में जीता सिल्वर पदक,किया गया सम्मानित

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरवा निवासी विकास चंद्र पाल की पुत्री व बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां की पूर्व छात्रा सोनाक्षी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रस्सी कूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सिल्वर पदक मिला है।इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरवा निवासी विकास चंद्र पाल की पुत्री व बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां की पूर्व छात्रा सोनाक्षी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रस्सी कूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सिल्वर पदक मिला है।इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

सोमवार को विद्यालय प्रबंधन ने सिल्वर पदक विजेता छात्रा का मुंह मीठा करा एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने बताया कि छात्रा सोनाक्षी ने पूर्व में उनके विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है और वर्तमान मे वह जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 8th की छात्रा है।उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्नति के लिए सपने देखना जरूरी है।सोच,विचार और मेहनत के जरिए सपनों को साकार किया जा सकता है।

सभी खिलाड़ियों को स्वस्थ मनोवृत्ति के साथ खेलना चाहिए।विद्यालय परिवार ने छात्रा सोनाक्षी का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करा उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर संस्थापक चंद्रिका प्रसाद,संस्थापिका विद्या देवी,प्रधानाचार्या सुचेता सिंह,शिक्षक अनुराग उपाध्याय,कपिल कुमार,हरिमोहन सिंह,अजीत,जयशंकर,संदीप, श्रीकांत,दिनेश सविता,मुकेश,विशाल,अमन सचान,अमिता,प्रतिमा,खुशबू, पूनम सचान,आरती,आकांक्षा,डाली, कशिश,सौम्या,पूजा आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

9 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

10 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

10 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

12 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

13 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.