कानपुर देहात: डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, दो की मौत; तीन घायल
रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया तथा उसमें बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

- कानपुर देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर की टक्कर से ऑटो पलटा।
- हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
- मृतकों की पहचान सोमी देवी (68) और महेश प्रसाद गौतम के रूप में हुई।
- दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात डंपर व ऑटो चालक की तलाश कर रही है।
रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया तथा उसमें बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांच घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने एक महिला व एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया तथा तीन का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की जानकारी मृतक के पारिवारिक जनों को दी गई, तो परिजन रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा शव से लिपटकर बिलख उठे। इधर घटना के बाद कानपुर झांसी लेन पर करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा।
रूरा थाना निवासी विमल चंद्र पांडेय अपनी पत्नी सोमी देवी 68 के साथ अपने साढू काशी प्रसाद त्रिवेदी के यहां केशव नगर के नौबस्ता भोज में गए थे। दंपति वहां से अपने घर वापस जा रहे थे। अकबरपुर माती रोड गौतम बुद्ध नगर निवासी महेश प्रसाद गौतम व ऑटो में राजपुर के दमनपुर निवासी शैलजा पत्नी अरुण कुमार अपनी बेटी के साथ ऑटो में सावर थी। उसी में अकबरपुर के मिलकिया निवासी सीता भी सवार थी।
ऑटो कानपुर से अकबरपुर की ओर जाते समय रायपुर बंबे पर डंपर की टक्कर से ऑटो हाईवे पर पलट गया। घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रनिया एसएन सिंह ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने ऑटो सवार रूरा निवासी सोमी देवी व गौतम बुद्ध नगर अकबरपुर निवासी महेश प्रसाद गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शैलजा और उसकी बेटी, सीता व विमल चंद्र का उपचार मेडिकल कॉलेज मेंं चल टरहा है।
विमल चंद्र ने बताया कि वह एक शिक्षक से रिटायर्ड थे। रविवार की सुबह वह अपने साढू के यहां गयाभोज में नौबस्ता के केशव नगर गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष एस एन सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम व घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा है। घटनास्थल से ऑटो चालक फरार है, तलाश की जा रही है। वही अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है।
ये न्यूज़ भी पढ़े- कानपुर देहात के शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को मिला ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.