G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी डायल 112 को देने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।थाना भोगनीपुर के पुखरायां कस्बे के विवेकानंद नगर निवासी भागीरथ यादव लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
सोमवार की शाम भागीरथ छुट्टी पर पुखरायां अपने घर आया हुआ था।पड़ोसियों के मुताबिक देर रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।इसके बाद भोर पहर भागीरथ यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पति उषा यादव को गोली मार दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।गोली मारने के बाद भागीरथ ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूंछतांछ की जा रही है।प्राथमिक छानबीन में पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है।दोनों के बीच रात में विवाद हुआ।इसके बात पति ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारने की जानकारी दी।आरोपी भागीरथ लखनऊ में किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।मृतका का मायका सीतापुर है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने… Read More
पुखरायां। आज डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश कुमार सिंह ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बुधवार को एक 13 वर्षीय… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने… Read More
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक… Read More
This website uses cookies.