G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी डायल 112 को देने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।थाना भोगनीपुर के पुखरायां कस्बे के विवेकानंद नगर निवासी भागीरथ यादव लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
सोमवार की शाम भागीरथ छुट्टी पर पुखरायां अपने घर आया हुआ था।पड़ोसियों के मुताबिक देर रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।इसके बाद भोर पहर भागीरथ यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पति उषा यादव को गोली मार दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।गोली मारने के बाद भागीरथ ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूंछतांछ की जा रही है।प्राथमिक छानबीन में पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है।दोनों के बीच रात में विवाद हुआ।इसके बात पति ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारने की जानकारी दी।आरोपी भागीरथ लखनऊ में किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।मृतका का मायका सीतापुर है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.