G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: कानपुर देहात में एक बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। रनियां थाना क्षेत्र के धनजुआ गांव निवासी कप्तान सिंह के खाते से 71,300 रुपये गायब हो गए। पीड़ित का खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है।
पीड़ित कप्तान सिंह ने बताया कि वह सिर्फ बैंक जाकर या चेक के माध्यम से ही लेनदेन करते हैं। उन्होंने कभी भी जनसेवा केंद्र या आधार कार्ड से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया है। जब उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि 30 जनवरी से 5 मार्च के बीच उनके खाते से 71,300 रुपये निकल गए हैं। पीड़ित ने पहले बैंक में शिकायत की। लेकिन जब उन्हें बैंक कर्मचारियों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने थाना रनियां में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.