वाराणसी

कुदरती नजारों के शौकीन हैं तो न्यू ईयर 2023 में आइये राजदरी-देवदरी, अब मात्र 21 दिन शेष, झरने और हरियाली ओढ़े पर्वतीय क्षेत्र प्रकृति की गोद में होने का दिलाता है एहसास

चंदौली। न्यू ईयर 2023 में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं और प्रकृति के प्रेमी हैं तो आपको राजदरी देवदरी जी प्रपात जरूर जाना चाहिये। न्यू ईयर 2023 आने में अब मात्र 21 दिन शेष रह गए हैं। चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य में आने वाले ये रमणीय स्थल लुभावना दृष्य प्रस्तुत करते हैं। शांत वातावरण वाले इन स्थलों पर आपको एक अलग अनुभव मिलेगा।

FB IMG 1656820946449 1

राजदरी देवदरी

राजदरी देवदरी और चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पड़ता है जो वाराणसी का पड़ोसी जिला है। यहां स्थानीय पर्यटकों की बड़ी तादाद सैर सपाटे और पिकनिक के लिये आती है। रविवार और छुट्टियों के दिन यहां पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है।

पर्वतीय वनक्षेत्र वाले इस इलाके में वर्षा ऋतु में तो जैसे नैसर्गिक सौंदर्य अपने चरम पर रहता है। प्रकृति की छांव में वक्त बिताना यहां लोगों को खूब भाता है। यहां राजदरी, देवदरी और लतीफशाह वगैरह इलाके में घूमने के लिये बेहद उम्दा पर्यटन स्थल हैं।

कैसे पहुंचें

– राजदरी देवदरी चंदौली जिले के चकिया इलाके में पड़ता है। यह दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय जंक्शन) से 55.2 किलोमीटर दूर है, जबकि वाराणसी से दूरी महज 65.2 किलोमीटर है।

– राजदरी देवदरी जाने के लिये पहले वाराणसी या मुगलसराय जाना होगा। मुगलसराय जंक्शन पर देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों से ट्रेनें आती हैं। वाराणसी आने वालों को वहां से वाया सड़क या ट्रेन मार्ग से मुगलसराय आना होगा। इसी तरह हवाई जहाज से बनारस तक आकर यहां से मुगलसराय या सीधे राजदरी देवदरी बाई रोड जाया जा सकता है।FB IMG 1659627441971

– सड़क मार्ग से पहुंचने के लिये स्टेट हाइवे 97 से होकर जाना होगा, जिसपर करीब एक घंटा 41 मिनट का वक्त लगेगा। मुगलसराय और वाराणसी से प्राइवेट टैक्सी या कोई कैब वहां जाने के लिये आसानी से मिल जाती है।

FB IMG 1656820958461

– सड़क मार्ग से कुछ बसें और प्राइवेट सवारी गाड़ियां भी मुगलसराय से चलती हैं।

कब जाएं

– राजदरी देवदरी जाने का सबसे बेहतर समय न्यू ईयर, सावन माह, वर्षा ऋतु का है। इन दिनों यहां के जल प्रपात पानी से भरे होते हैं और प्राकृतिक छटा अपने चरम पर होती है।

– शीत ऋतु भी इन जगहों पर जाने के लिये ठीक है। यहां इन दिनों पर्यटकों की खूब भीड़ होती है।

 


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading