G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा गांव में बीते छः अप्रैल की रात जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।पुलिस टीम शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।बताते चलें कि बीते 6 अप्रैल की रात जमीनी विवाद में एक ही परिवार के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार औजार तथा अवैध असलहों से हमला बोल दिया था।हमले में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।घायलों में श्रवण सिंह उनकी पत्नी संतोष सिंह,पुत्र वीरेंद्र सिंह,पुत्री अर्चना सिंह व पुत्रवधू वंदना सिंह शामिल हैं।सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था।जहां पर श्रवण कुमार व वीरेंद्र सिंह की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर किया गया था।इसके बाद पीड़िता संतोष सिंह ने कोतवाली भोगनीपुर में 10 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोपियों में विनय सिंह,सुभाष सिंह,राजकुंवर सिंह,शिव बहादुर सिंह,शिवपूजन सिंह,सुक्खी,सोनम,ज्योति, मल्हो और गुड्डी शामिल हैं।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख मुख्य आरोपी विनय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा शेष आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।शनिवार को पुलिस टीम ने मामले में फरार चल रहे शिवबहादुर सिंह और राजकुंवर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.