G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम का होर्डिंग्स, बैनर के माध्यम से करें अधिक से अधिक प्रचार प्रसार : जिलाधिकारी

अमन यात्रा , कानपुर देहात।  जिलाधिकारी नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के समस्त प्रधानगणों को इन्वेस्टर्स समिट/कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु संबोधित करते हए कहा जनपद के ईको पार्क माती में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक इन्वेस्टर्स समिट/कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम आयोजित है, इसमें आप सभी अपने परिवार सहित आमंत्रित है और इस कार्यक्रम को सफल बनाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिवस में सायं काल की बेला में रानी खानम, पद्मश्री मालनी अवस्थी, रामलीला मंचन, प्रिन्स ड्रांस ग्रुप, डॉ0 कुमार विश्वास, वन्दना मिश्रा, बृज की सुप्रसिद्ध फूलों की होली एवं सबके चहाते सुनील पाल, अन्नू अवस्थी एवं रवीन्द्र जॉनी जहां सभी को गुदगुदायेंगे, वहीं पद्मश्री कैलास खेर सभी को अपने पार्श्व गायन से प्रफुल्लित करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां यह मनभावुक कार्यक्रम जनता का मन को भाऐंगे दूसरी ओर ऐसे कार्यक्रमों से जनपद में पर्यटन और सुदृढ़ होगा, व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी तथा जनपद की ओर रूझान और बढ़ेंगा। उन्होंने सभी प्रधानगणों से कहा कि इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु अपने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवनों में बैनर होर्डिंग अवश्य लगाये और ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जा सके। दूर दराज से आने जाने के लिए सभी ब्लाक में दो-दो बसों का भी इंतजाम किया गया है जिसके लिए बस में आप आ सकते है और जा भी सकते है। वहीं जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि आयुष्मान कार्ड के बनाये जाने में प्रगति लाये जिससे कि गरीब जनता को 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज में लाभ मिल सके।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सभी लेखपालगणों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, बैठक में जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल गणों से कहा कि कार्यक्रम में आप सभी की ड्यूटी लगायी जा रही है। इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये जिनकी ड्यूटी जहां लगायी जाये वहां पर अपने दायित्वों का निर्वाहन सही प्रकार से करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, डीपीआरओ विलाश बाबू आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

31 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

49 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.