कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई।शिवली कोतवाली में तैनात होमगार्ड रामचंद्र राजपूत अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे।इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।घटना करीब रात्रि 10.30 बजे कानपुर बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूरा मोड के पास हुई

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई।शिवली कोतवाली में तैनात होमगार्ड रामचंद्र राजपूत अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे।इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।घटना करीब रात्रि 10.30 बजे कानपुर बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूरा मोड के पास हुई।हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए शिवली सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतक रामचंद्र नयापुरवा गांव के रहने वाले थे।रामचंद्र की मौत की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी रामदेवी,मां रामबेटी पुत्र राजू और पुत्री रोशनी का रो रो कर बुरा हाल था।शिवली कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं, 5वीं और 8वीं के बच्चों को भी बनाना होगा निपुण

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्रदेश के स्कूलों में अब निपुण भारत मिशन का दायरा और…

6 minutes ago

कानपुर देहात: रसूलाबाद की रिंद नदी में डूबे किशोर का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित रिंद नदी में बुधवार को नहाते समय डूबे 16…

59 minutes ago

292 वृद्धजनों को मिली वृद्धावस्था पेंशन, आधार-सीडेड खातों में पहुंची धनराशि

कानपुर देहात:  जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए, जिला समाज कल्याण अधिकारी…

1 hour ago

स्कूल मर्जिंग योजना के विरोध में यूटा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

राजेश कटियार,कानपुर। यूपी में स्कूलों के विलय करने के निर्णय का विरोध दिन प्रतिदिन तेज…

21 hours ago

रसूलाबाद में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक: ताजिए की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित, शस्त्र प्रदर्शन पर प्रतिबंध

कानपुर देहात : रसूलाबाद कोतवाली परिसर में आज उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा…

21 hours ago

पुखरायां में “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाई गई आपातकाल की 50वीं बरसी: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर ने बताया लोकतंत्र पर ‘काला धब्बा’

पुखरायां, कानपुर देहात — आज पुखरायां में पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर की अध्यक्षता में "संविधान हत्या…

21 hours ago

This website uses cookies.