G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात में बीती गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है।मृतक की शिनाख्त अजय पुत्र अरविंद उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ककरहिया थाना अमरहट के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक अजय गुरुवार शाम करीब 8.20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार हेतु सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.