कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कानपुर देहात में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला कानपुर देहात के राजपुर कस्बे का है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बे में शुक्रवार शाम करीब सात बजे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक में सवार थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव निवासी देव कुमार पुत्र सियाराम कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल देव कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया।जहां पर घायल का उपचार जारी है।थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.