कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा है।पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है

कानपुर देहात में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

हादसा शनिवार शाम करीब 7.45 बजे हुआ। पिपरी मोड के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अमरौधा तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घायल की पहचान महेश कुमार निगम पुत्र राधा कृष्ण निगम निवासी ग्राम पुरवा मीर थाना महाराजपुर कानपुर नगर के रूप में की गई।अतिरिक्त निरीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना भेजी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

7 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

7 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

8 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

9 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

9 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

9 hours ago

This website uses cookies.