G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के जोधेपुर निवासी मुन्नू कमल के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश के रूप में हुई है।
मुकेश दोपहर के समय शराब के नशे में धुत होकर सड़क पार कर रहा था कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घायल मुकेश को उपचार के लिए गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
कानपुर देहात: कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More
कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More
This website uses cookies.