कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम साइकिल से घर जा रहे अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम साइकिल से घर जा रहे अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भटेलिन पुरवा निवासी रामकरण उम्र करीब 50 वर्ष किसी काम से कस्बा मंगलपुर गया हुआ था।काम समाप्त करके वह साइकिल से घर लौट रहा था।इसी दौरान भटेलिन पुरवा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं पति की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी निरोज देवी बदहवास हो गई।पुत्र कल्लू,अंकित,बलराम,पुत्री रोशनी,काजल व पिंकी का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस ने जांच पड़ताल की
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.