प्रयागराजउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा ​प्रयागराज के सभी विधान सभा सीटों से गुजरेगी

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हैं। ऐसे में कांग्रेस की भी तैयारी है। प्रदेश भर में प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत है। इसके लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है।

प्रयागराज,अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हैं। ऐसे में कांग्रेस की भी तैयारी है। प्रदेश भर में प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत है। इसके लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक और दूसरा रूट पश्चिमी व ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है।

इन यात्राओं का एक साथ शुभारंभ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी से शुरू होने वाली यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली में समाप्त होगी। ये यात्रा अलग-अलग दिनों में रूट में पड़ने वाले जिलों के सभी विधान सभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

पिछले दिनों यात्रा की तैयारियों को लेकर जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गंगापार और यमुनापार के पदाधिकारी व नेताओं की संयुक्त बैठक की गई। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने बताया 26 अक्टूबर जिले की विधान सभा क्षेत्र में पहुंच रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा मेजा, कोरांव, बारा, करछना विधानसभा से होते हुए शहर पहुंचेगी। शहर के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा के इलाकों में पार्टीजनों को द्वारा स्वागत और सभा का आयोजन रखा गया है।

पूर्वांचल जोन के इंचार्ज अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी और पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रतिज्ञा यात्रा लेकर निकलेंगे। यहां से यात्रा गंगापार विधान सभा के फाफामऊ, सोरांव और मऊआइमा में निर्धारित स्थान पर लोग स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा यहां से आगे की ओर रवाना होगी। प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने के लिये रणनीत तैयार कर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, मंजू संत, रितेश राणा, बृजेश सिंह, विवेक पांडेय, रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

ABFJgakjII GmJUvVVaKN
Author: ABFJgakjII GmJUvVVaKN


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading