G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात में आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने लगाया जाम

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की आत्महत्या मामले में परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है,जबकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है

Published by
anas quraishi

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की आत्महत्या मामले में परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है,जबकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को चार लोगों से युवक की कहासुनी हुई थी।अगले दिन 16 सितंबर की सुबह युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया।मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए चार लोगों पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।परन्तु आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन गुरुवार को सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

मूसानगर में शांति समिति की बैठक में सौहाद्र बनाए रखने की अपील

पुखरायां।मूसानगर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि दशहरा आदि पर्वों को लेकर… Read More

4 hours ago

गजनेर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

पुखरायां।गजनेर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा,दशहरा पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक… Read More

5 hours ago

रूरा थाने में दशहरा,दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहाद्र बनाए रखने की अपील

पुखरायां।रूरा थाना परिसर में दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा पर्वों को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय संभ्रांत… Read More

5 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्यौहार,न फैलाएं अराजकता

पुखरायां।बरौर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि दशहरा आदि पर्वों को लेकर… Read More

5 hours ago

अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गणेश पूजन व मुकुट पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी।अकबरपुर में श्री रामलीला समिति की ओर से शांति और समृद्धि के… Read More

5 hours ago

डीसीएम चोरी के 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में 18 दिन पहले हुई डीसीएम… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.