उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में इको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,एक की मौत सात घायल

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।यह हादसा कानपुर इटावा हाइवे पर हुआ,जब एक इको कार का पिछला टायर अचानक फट गया।घटना उस समय हुई जब बरौर थाना क्षेत्र के केशी गांव के टाइल्स मजदूर वैस,सैफ,मुआज, राजा,अल्फान,हुसैन और आसिम काम से लौट रहे थे

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।यह हादसा कानपुर इटावा हाइवे पर हुआ,जब एक इको कार का पिछला टायर अचानक फट गया।घटना उस समय हुई जब बरौर थाना क्षेत्र के केशी गांव के टाइल्स मजदूर वैस,सैफ,मुआज, राजा,अल्फान,हुसैन और आसिम काम से लौट रहे थे।कार के चालक सहनूर के साथ कुल आठ लोग सवार थे।टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड्ड से जा टकराई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।जहां पर चालक वैश को मृत घोषित कर दिया गया।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button