बरौर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
छात्र छात्राओं ने दिखाए दमखम, विजेताओं को मिले मेडल व आकर्षक उपहार

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज खेल प्रांगण में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संंपन्न हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मलासा स्वतंत्र पासवान व खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा हरी झंडी दिखाकर किया।खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के लिए लंबी कूद,ऊंची कूद,दौड़,कबड्डी और खो खो जैसे दर्जन भर से ज्यादा खेल हुए।ब्लॉक की सभी न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने इसमें दमखम दिखाया।दिन भर चली स्पर्धाओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय,खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह,ब्लॉक प्रमुख मलासा स्वतंत्र पासवान ने मेडल और प्रशस्ति पत्र और अन्य आकर्षक उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मौजूद शिक्षकों, छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल खेलने से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।प्रतियोगिता के दौरान नोडल अधिकारी एआरपी अश्वनी कटियार ने खेल की सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।प्रतियोगिता का कुशल संचालन शिक्षक महेंद्र पाल ने किया।
इस मौके पर एआरपी योगेंद्र त्रिवेदी,वीरेंद्र विक्रम सिंह,देवेंद्र सचान,सर्वेश कटियार,इंद्रजीत सिंह, सामरान खान,लोकेंद्र गौतम,जितेंद्र सिंह,कौशल किशोर,पुष्कर पाटिल,रजनीश सक्सेना,मनोज कुमार,सुनील यादव,नीरज शर्मा,नीरा सचान,गणेश,रीना कटियार,अमिता सचान,श्रद्धा सचान,गीतांजलि,रंजना सचान,सुहानी सचान,आदर्श सचान,रेखा,रितेश,लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।



