अमरूद के पेड़ पर बोरी में टंगा मिला नवजात शिशु: मनेपुर के पूर्व प्रधान की नजर पड़ते ही बची जान, एसएनसीयू में कराया गया भर्ती
कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में मानवता शर्मसार, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया संरक्षण में, परिजनों की तलाश जारी
कानपुर देहात। जनपद के थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत दिल दहला देने वाला और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। kanpur dehat newborn baby found mangalpur के तहत ग्राम मनेपुर में एक अमरूद के बाग में पेड़ पर बोरी में टंगा हुआ नवजात दुधमुंहा बालक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान की सजगता और चाइल्ड हेल्पलाइन की त्वरित मदद से नवजात को सुरक्षित बचाकर जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती करा दिया गया है।
अमरूद के पेड़ पर बोरी देख ठिठके कदम, खोला तो निकला नवजात प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को ग्राम मनेपुर थाना मंगलपुर निवासी पूर्व प्रधान राजकुमार पुत्र बाल सिंह जब अपने अमरूद के बाग में पहुंचे, तो वहां एक पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में बोरी टंगी दिखाई दी। बोरी को खोलकर देखा गया तो उसके भीतर एक अज्ञात नवजात जीवित बच्चा मिला। बच्चे को इस हालत में देख पूर्व प्रधान ने तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपनी सुरक्षा में लिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुपुर्दगी में, सीएचसी झींझक में कराया प्राथमिक उपचार
थाना मंगलपुर पुलिस के माध्यम से सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन कानपुर देहात की टीम सक्रिय हुई। चाइल्ड हेल्पलाइन की परियोजना समन्वयक रिचा तिवारी ने टीम के साथ थाने पहुंचकर बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया। बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक ले जाया गया।
बाल कल्याण समिति के आदेश पर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती
घटना की सूचना न्यायपीठ बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कानपुर देहात को दी गई। बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार बेहतर और विशेष चिकित्सीय देखरेख के लिए नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों की तलाश तेज, जानकारी देने की अपील
जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात ने बताया कि अज्ञात नवजात के माता-पिता अथवा परिजनों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के माता-पिता या रिश्तेदारों के संबंध में कोई सुराग मिले, तो वह बाल कल्याण समिति कानपुर देहात, जिला प्रोबेशन कार्यालय अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 पर तत्काल जानकारी दे सकता है। kanpur dehat newborn baby found mangalpur की इस दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।



