कानपुर देहात

कानपुर देहात में उर्वरक विक्रेताओं पर छापेमारी, 12 नमूने लिए

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज जिले में रबी अभियान के तहत उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज जिले में रबी अभियान के तहत उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास खंड अमरौधा और राजपुर के कई खाद भंडारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएपी और एनपीके के कुल 12 नमूने लिए गए।

छापेमारी के दौरान कुछ खाद भंडारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। शिवा खाद भंडार राजपुर को स्टॉक रजिस्टर न दिखाने के कारण नोटिस जारी की गई, जबकि सिंह खाद भंडार राजपुर को प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए फटकार लगाई गई।

जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे उर्वरक बिक्री से संबंधित सभी रिकॉर्ड्स को अद्यतन रखें और उर्वरकों का वितरण खतौनी, फसल उर्वरक सस्तुति और पॉस मशीन पर आधारित ऑथेंटिकेशन के बाद ही करें। ऐसा न करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,दो की मौत

पुखरायां। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक…

6 minutes ago

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा व नारी शसक्तीकरण हेतु…

20 minutes ago

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर में की जनसुनवाई,04 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने जनसुनवाई…

32 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में…

44 minutes ago

कानपुर देहात में मासूम बालिका की हत्या व एस सी,एस टी मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी…

9 hours ago

कानपुर देहात में करंट लगने से किशोरी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिसाही गांव में…

24 hours ago

This website uses cookies.