ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते मंगलवार की रात्रि रुक रुक कर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिर जाने से पति पत्नी बाल बाल बच गए।वहीं मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया।लेखपाल ने जांचकर आर्थिक सहायता राशि संस्तुति किए जाने की बात कही है।
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी रामकिशोर पाल ने बताया कि मंगलवार की रात्रि वह और उनकी पत्नी अपने कच्चे मकान में लेटे हुए थे।उसी दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।गनीमत रही कि वह और उनकी पत्नी ने भागकर जान बचाई।
वहीं मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया।जिसके चलते हजारों का नुकसान हुआ है।लेखपाल अजीत सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…
कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…
रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…
कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
This website uses cookies.