कानपुर देहात में खेल के मैदान का निर्माण कराए जाने के दौरान दबंगों ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ की अभद्रता गाली गलौज,एक हिरासत में

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर बुधवार को ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कराए जाने के दौरान अवैध कब्जेदारों ने राजस्व टीम व पुलिस के साथ अभद्रता व गाली गलौज की।मामले में एक युवती को हिरासत में लिया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर बुधवार को ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कराए जाने के दौरान अवैध कब्जेदारों ने राजस्व टीम व पुलिस के साथ अभद्रता व गाली गलौज की।मामले में एक युवती को हिरासत में लिया गया है।मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा गांव का है।बताते चलें कि एक तरफ सूबे की योगी सरकार जहां खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव खेल के मैदान का निर्माण करा रही है।

वहीं दूसरी तरफ कुछ दबंग किस्म के लोग इस अभियान को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात के तहसील भोगनीपुर के मलासा गांव में सामने आया है।यहां पर ग्राम पंचायत की भूमि को खेल के मैदान के निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था।परंतु कुछ दबंग किस्म के लोगों ने इस भूमि पर अपना अवैध कब्जा कर रखा था।जिसके संबंध में बीते 6 दिसंबर को ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी कानपुर देहात को एक शिकायती पत्र दिया गया था।बुधवार को पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में खेल के मैदान पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

इसी दौरान कुछ महिलाओं ने वहां पर राजस्व टीम व पुलिस के साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी।स्थिति को भांपते हुए कोतवाल भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह,चौकी प्रभारी देवीपुर धर्मेंद्र मलिक ने मोर्चा संभाला तत्पश्चात खेल के मैदान पर पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया गया।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

7 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

8 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

8 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

10 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

12 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.