G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर बुधवार को ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कराए जाने के दौरान अवैध कब्जेदारों ने राजस्व टीम व पुलिस के साथ अभद्रता व गाली गलौज की।मामले में एक युवती को हिरासत में लिया गया है।मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा गांव का है।बताते चलें कि एक तरफ सूबे की योगी सरकार जहां खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव खेल के मैदान का निर्माण करा रही है।
वहीं दूसरी तरफ कुछ दबंग किस्म के लोग इस अभियान को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात के तहसील भोगनीपुर के मलासा गांव में सामने आया है।यहां पर ग्राम पंचायत की भूमि को खेल के मैदान के निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था।परंतु कुछ दबंग किस्म के लोगों ने इस भूमि पर अपना अवैध कब्जा कर रखा था।जिसके संबंध में बीते 6 दिसंबर को ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी कानपुर देहात को एक शिकायती पत्र दिया गया था।बुधवार को पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में खेल के मैदान पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
इसी दौरान कुछ महिलाओं ने वहां पर राजस्व टीम व पुलिस के साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी।स्थिति को भांपते हुए कोतवाल भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह,चौकी प्रभारी देवीपुर धर्मेंद्र मलिक ने मोर्चा संभाला तत्पश्चात खेल के मैदान पर पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया गया।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.