कानपुर देहात में जनसेवा केंद्र संचालक पर लगा फर्जी तरीके से पैसे निकालने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक पर कई लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।आधा दर्जन खाताधारकों का कहना है कि संचालक ने उनके अंगूठे के निशान लेकर फर्जी तरीके से उनके खातों से हजारों रुपए निकाल लिए

- संचालक फरार,पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक पर कई लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।आधा दर्जन खाताधारकों का कहना है कि संचालक ने उनके अंगूठे के निशान लेकर फर्जी तरीके से उनके खातों से हजारों रुपए निकाल लिए।पीड़ित वंशीलाल,रमेश और अन्य लोगों ने बताया कि जब वे अपने खातों से पैसे निकालने जन सेवा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से पैसे पहले ही गायब हो चुके हैं।जब उन्होंने संचालक से बात करनी चाही तो केंद्र बंद मिला और संचालक फरार हो गया।पीड़ितों ने जब संचालक के घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ गाली गलौज की गई।तत्पश्चात सभी पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच न्याय की गुहार लगाई।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।जांच की जा रही है।नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.