कानपुर देहात में जनसेवा केंद्र संचालक पर लगा फर्जी तरीके से पैसे निकालने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक पर कई लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।आधा दर्जन खाताधारकों का कहना है कि संचालक ने उनके अंगूठे के निशान लेकर फर्जी तरीके से उनके खातों से हजारों रुपए निकाल लिए

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक पर कई लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।आधा दर्जन खाताधारकों का कहना है कि संचालक ने उनके अंगूठे के निशान लेकर फर्जी तरीके से उनके खातों से हजारों रुपए निकाल लिए।पीड़ित वंशीलाल,रमेश और अन्य लोगों ने बताया कि जब वे अपने खातों से पैसे निकालने जन सेवा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से पैसे पहले ही गायब हो चुके हैं।जब उन्होंने संचालक से बात करनी चाही तो केंद्र बंद मिला और संचालक फरार हो गया।पीड़ितों ने जब संचालक के घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ गाली गलौज की गई।तत्पश्चात सभी पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच न्याय की गुहार लगाई।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।जांच की जा रही है।नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्राफा व्यापारी से लूट के आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ़्तार

पुखरायां।कानपुर देहात के सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़…

13 minutes ago

पेप्सिको कंपनी ने अचानक कर दिया 48 स्थाई कर्मचारियों को टर्मिनेट

राजेश कटियार , कानपुर देहात। जनपद के जैनपुर में स्थित वरुण बेवरेज लिमिटेड (पेप्सिको) ने…

5 hours ago

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,दो की मौत

पुखरायां। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक…

24 hours ago

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा व नारी शसक्तीकरण हेतु…

24 hours ago

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर में की जनसुनवाई,04 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने जनसुनवाई…

1 day ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में…

1 day ago

This website uses cookies.