कानपुर देहात में टाफी का लालच देकर मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कानपुर देहात से एक बड़ा मामला सामने आया है।जहां पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने छः वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने आरोपी को देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है।यहां पर एक किसान की छः वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी।आरोप है कि इसी दौरान खरका निवासी रंजीत सिंह ने उसे टाफी का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रस्ताव दिया।मासूम टाफी के लालच में उसके साथ चली गई।आरोपित उसे एक सुनसान जगह में ले गया और वहां उसके साथ कुक्रत्य किया।बच्ची की चीख पुकार सुनकर रंजीत सिंह मौके से भाग निकला

पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ा मामला सामने आया है।जहां पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने छः वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने आरोपी को देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है।यहां पर एक किसान की छः वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी।आरोप है कि इसी दौरान खरका निवासी रंजीत सिंह ने उसे टाफी का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रस्ताव दिया।मासूम टाफी के लालच में उसके साथ चली गई।आरोपित उसे एक सुनसान जगह में ले गया और वहां उसके साथ कुक्रत्य किया।बच्ची की चीख पुकार सुनकर रंजीत सिंह मौके से भाग निकला।आसपास के लोगों ने उसे भागते हुए देखा।मासूम बच्ची को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह को एक सफ्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।उन्होंने मामले की प्रभावी पैरवी कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

5 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

5 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

5 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

5 hours ago

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

19 hours ago

This website uses cookies.