उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में टूटे परिवारों को मिली नई उम्मीद,चार जोड़े फिर से साथ रहने को तैयार

कानपुर देहात पुलिस की ओर से चलाई जा रही नई किरण पहल ने एक बार फिर टूटते परिवारों को जोड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 37 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई,जिनमें से चार परिवारों के बीच सफल समझौता कराया

पुखरायां।कानपुर देहात पुलिस की ओर से चलाई जा रही नई किरण पहल ने एक बार फिर टूटते परिवारों को जोड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 37 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई,जिनमें से चार परिवारों के बीच सफल समझौता कराया गया।इस पहल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि चार जोड़े जो पहले अलग होने की कगार में थे,वे अब खुशी खुशी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।शेष मामलों की सुनवाई के लिए आगामी तिथियां निर्धारित की गई हैं।यह कार्यक्रम पारिवारिक विवादों को सुलझाने और टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुषमा ने नेतृत्व में महिला सहायता प्रकोष्ठ की सदस्य प्रियंका गुप्ता,स्फूर्ति,आरती,ज्योति शिखा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।साथ ही नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य रामप्रकाश,कंचन मिश्रा और डॉक्टर पूनम गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।इस अवसर पर डॉक्टर पूनम गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज में सौहाद्र और पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।यह पहल पुलिस की सकारात्मक छबि को भी प्रदर्शित करती है।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading